ePaper

अयोध्या में भूमि पूजन पर जिला में मनेगा दीपोत्सव

Updated at : 05 Aug 2020 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या में भूमि पूजन पर  जिला  में मनेगा दीपोत्सव

अयोध्या में भूमि पूजन पर जिला में मनेगा दीपोत्सव

विज्ञापन

लातेहार : पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा. भूमि पूजन के दिन मंगलवार को लातेहार जिला वासियों ने दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया है.

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पांच अगस्त को लोगों को इस अवसर से जोड़ने के लिए वृहद दीपोत्सव अभियान चलाया. संघ के राजमणि प्रसाद, राजेश चंद पांडेय, अनील ठाकुर, बलिराम सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक सुरज साहु, त्रिभुवन पांडेय समेत भाजपा के कई नेताओं ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अयोध्या नहीं जा सके.

लेकिन रामलला के मंदिर निर्माण की व भूमि पूजन की खुशी में वे अपने अपने घरों में दीप जला कर दीपोत्सव मनायेंगे. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा समेत अन्य संघों ने पांच अगस्त को अपने अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola