बालूमाथ की बेटियों और बेटे ने लातेहार जिला का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ की बेटियों और बेटे ने लातेहार जिला का बढ़ाया मान

बालूमाथ की बेटियों और बेटे ने लातेहार जिला का बढ़ाया मान

विज्ञापन

बालूमाथ़ झारखंड अधिविध परिषद द्वारा इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का परीक्षाफल बुधवार को जारी कर दिया गया है. बालूमाथ की बेटी मनीषा कुमारी पिता उमाशंकर प्रजापति ने इंटर आर्टस की परीक्षा में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. मनीषा कुमारी पिता विनोद कुमार को 88.6 प्रतिशत अंक मिले हैं. वहीं बालूमाथ की रिंकी कुमारी ने इंटर आटर्स में जिला में सेकंड टॉपर रही है. उसे 88 फीसदी अंक मिले हैं. इंटर साइंस की परीक्षा में मो होजफा पिता मो परवेज आलम 92.4 फीसदी अंक लाकर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया व प्रखंड के टॉपर बने. अशोक कुमार 430 अंक लाकर प्रखंड के तीसरे टॉपर बने हैं. आंचल कुमारी पिता प्रमोद महतो 407 अंक लाकर प्रखंड की दूसरी टॉपर व अनुष्का कुमारी पिता संजीव कुमार गुप्ता 454 अंक लाकर प्रखंड की तीसरी टॉपर बनी है. इंटर कॉमर्स में इल्मा परवीन पिता मो शमीउल्लाह 398 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी. वहीं, मो अर्श पिता मो नसीम 391 अंक लाकर प्रखंड के सेकेंड टॉपर व अनूप कुमार पिता रमेश कुमार 77.2 फीसदी अंक लाकर थर्ड टॉपर बने है. सभी छात्र-छात्राएं राजकीय कृत उच्च विद्यालय बालूमाथ के हैं. बच्चाें की इस सफलता पर अभिभावक व शिक्षक हर्षित हैं. बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आर्शिवाद, खुद की मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola