जिले के लाभुकों को समय पर मिले राशन: डीसी

जिला समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई.
लातेहार. जिला समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में किये गये कार्यों की जानकारी ली. वहीं लक्ष्य के अनुरूप समय पर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में राशन वितरण, आधार सीडिंग, डुप्लीकेट राशन कार्ड संबंधित प्रखंडवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये. जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा को स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण समय पर कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिले में पीवीटीजी परिवारों को डाकिया योजना से दी जानेवाली राशन के समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पीवीटीजी परिवारों को समय पर शत प्रतिशत डाकिया योजना का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करें. बैठक में उपायुक्त ने आधार सिडिंग, राशन कार्ड, ई-पॉश मशीन, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, पीजीएमएस शिकायत, चना दाल का उठाव, नमक वितरण, चीनी वितरण, ग्रीन टू एनएफएसए राशन कार्ड परिवार समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिले, इसे लेकर कई निर्देश दिये. बैठक में जिले के सभी एमओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




