मां को विदाई देते श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम, अगले वर्ष फिर आने का दिया न्योता

Updated:
विज्ञापन
मां को विदाई देते श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम, अगले वर्ष फिर आने का दिया न्योता

मां को विदाई देते श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम, अगले वर्ष फिर आने का दिया न्योता

विज्ञापन

लातेहार ़ शारदीय नवरात्र सह दुर्गा पूजा का दस दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को शांति और उल्लासपूर्वक संपन्न हो गया. जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पारंपरिक विधान से विसर्जन किया गया. शुक्रवार को रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद विसर्जन शोभा यात्रा में काफी संख्या भक्त शामिल हुए. इससे पहले गुरुवार को जिले के श्रीराजा दुर्गा बड़ी अंबाकोठी, वैष्णव दुर्गा मंदिर थाना चौक व नवयुवक संघ नवरंग चौक समेत अन्य पूजा समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन मुख्य सड़क स्थित एसबीआइ बैंक के सामने वाले तालाब में किया गया. शुक्रवार को देर रात तक विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. बारिश और जलजमाव ने जरूर असुविधा बढ़ाई, मगर श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी. विसर्जन से पहले महिलाओं ने पारंपरिक खोइछा चढ़ाया और सिंदूर खेला. पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया गया, फिर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं. मां को विदाई देते वक्त श्रद्धालु नम आंखों से अगले वर्ष फिर आना मां के जयकारे लगा रहे थे. बारिश के कारण कई जगह शोभायात्रा की गति धीमी हो गयी. बावजूद इसके श्रद्धालु गीले कपड़ों और भीगते ढोल-नगाड़ों के बीच भी झूमते रहे. विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये थे. मेन रोड स्थित तालाब के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. गोताखोरों की टीम भी मौजूद रही. देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola