टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, स्वास्थ्य में सुधार की पहल

Updated:
विज्ञापन
टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, स्वास्थ्य में सुधार की पहल

टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, स्वास्थ्य में सुधार की पहल

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सीसीएल के सहयोग से टीवी रोग से ग्रसित मरीजों के बीच पोषण आहार किट वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंटू कुमार व यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह मौजूद थे. सभी अतिथियों ने मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया. सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराये गये 50 से अधिक पोषण आहार किट में चना दाल, गुड़, रिफाइन, बादाम समेत कई पौष्टिक सामग्री शामिल थी. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मरीजों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए सीसीएल समिति व अन्य संस्थाओं की मदद से हर माह पोषण किट दी जाती है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से टीवी मरीजों की निगरानी करती है. जिप सदस्य ने कहा कि झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के जरिये न सिर्फ टीवी बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए भी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सीधे मरीजों तक पहुंच रहा है. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और गांवों में भी चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है. मौके पर ब्लॉक मैनेजर विनीता कुमारी, बीपीएम ओम प्रकाश गुप्ता, अर्चना सिंह, हरीश सिंह, लालमुनी देवी, मनोज सिंह, सजीव श्रीवास्तव, चंदन पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola