आत्महत्या एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है : डॉ राजमोहन खलखो

Updated:
विज्ञापन
आत्महत्या एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है : डॉ राजमोहन खलखो

आत्महत्या एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है : डॉ राजमोहन खलखो

विज्ञापन

लातेहार ़ 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के अवसर पर प्रात: नौ बजे सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार से आत्महत्या के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष रैली का आयोजन किया गया. इस रैली को सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली सदर अस्पताल परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों तथा समाहरणालय मोड़ तक गयी और वापस अस्पताल परिसर पहुंची. रैली में काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, डीपीएम निर्मल दास, लिपिक करुणेश कुमार, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सोनाली मंजू सिंकु तथा जिला परामर्श नागेंद्र कुमार मौजूद थे. स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित स्लोगन वाली तख्तियां लेकर लोगों को आत्महत्या की समस्या और इससे निपटने के उपायों के प्रति सजग किया. सिविल सर्जन डॉ खलखो ने कहा कि आत्महत्या एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसे केवल चिकित्सा से नहीं बल्कि सामाजिक सहयोग और जागरूकता से रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि समय पर सही परामर्श, भावनात्मक समर्थन और परिवार के साथ से आत्महत्या जैसे कदमों को रोका जा सकता है. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने लोगों को तनाव प्रबंधन, डिप्रेशन के लक्षण और सहायता लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आत्महत्या के रोकथाम के लिए भविष्य में और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola