झारखंड भाजपा के बंद को छात्रों ने नकारा: पंकज तिवारी
पंकज तिवारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा कि छात्रों ने भाजपा के झारखंड बंद को पूरी तरह नकार दिया है। बंद को विफल बताते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।
लातेहार. झारखंड भाजपा के बंद को छात्रों, नौजवानो व अभिभावकों ने नकार दिया है. उक्त बातें लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कही है. श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा ने बंद को नकारते देख चंद लोग के साथ सड़क पर आए तो बंद विफल होते देख टायर जलाकर मार्ग को बाधित करने का प्रयास किया. लातेहार समेत कई जगहों पर जनता से झड़प हुई है. बंद टाय टाय फीस हो गई. कांग्रेस जिला मिडिया प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास विफल रहा है और छात्रों ने भाजपा के चाल चरित्र को देखते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन में जो कुछ हुआ उसके लिए भाजपा दोषी है.
ये भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लातेहार में सड़क जाम, CI से तीखी नोकझोंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










