रुद्र महायज्ञ को लेकर संचालन समिति का गठन, संजय बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ को लेकर संचालन समिति का गठन, संजय बने अध्यक्ष

रुद्र महायज्ञ को लेकर संचालन समिति का गठन, संजय बने अध्यक्ष

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड अंतर्गत नगड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की बैठक हुई. इसमें मंदिर परिसर में होनेवाले सात दिनी श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से महायज्ञ को लेकर तिथि निर्धारित की गयी. आयोजन को भव्य व सफल बनाने पर चर्चा की गयी. महायज्ञ में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने व विभिन्न व्यवस्था जुटाने पर भी विचार किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर महायज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से इस समिति के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, बिमल यादव, अरविंद गंझू, राजेंद्र प्रसाद, सचिव राजन कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अमृत कुमार यादव, उपसचिव कृष्णा यादव, श्यामसुंदर यादव, राजेश यादव, धनराज पासवान, जगरनाथ यादव, उप कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री दीपक यादव, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साव, सह मीडिया प्रभारी प्रवीण साव बनाये गये. बतौर संरक्षक गिरिधारी यादव, बिहारी यादव, जगरनाथ यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, बसिया मुखिया बिमला देवी, सुरेश उराव, सोमनाथ भगत, गंगेश्वर यादव, रौशन यादव, रामलाल यादव, कृष्णा प्रसाद, शंकर साव, गणेश पासवान, तिलकधारी साव, जगदीश यादव, शिवनारायण साव, त्रिवेणी साव, चुरामन साव, तिला साव, गोपाल यादव, बंधु यादव, बिगन यादव, राजेंद्र यादव, दिलीप यादव, ठेचन पाहन समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है. बतौर सदस्य आनंद यादव, सत्यपाल यादव, नागेंद्र यादव, रिंकू यादव, राहुल यादव, सुनील यादव ,जगरनाथ यादव, ललित कुमार ,जगदीश यादव ,कैलाश यादव,अशोक यादव, मनोज यादव, संदीप यादव, प्रिंस यादव, अभिषेक यादव के अलावे अन्य लोगों को भी महायज्ञ में सेवा करने को लेकर शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola