सोमेश्वर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित

Updated:
विज्ञापन
सोमेश्वर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित

सोमेश्वर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के माइनर में स्थित श्री सोमेश्वर शिव मंदिर परिसर में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. यहां सोमेश्वर शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया. मौके पर उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया. धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा: समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना का संचार होता है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के आदर्शों को मानना और उस पर चलना ही समाज के कल्याण का मार्ग है. उनकी मंगल कामना है कि सभी में धर्म के प्रति आस्था बनी रहे. यज्ञाचार्य संतोष मिश्र ने बताया कि मंदिर में पिछले 12 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन होता आ रहा है. उन्होंने समाज से सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. नगरवासियों के सहयोग से अनुष्ठान संपन्न : अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में बैजनाथ प्रसाद शौंडिक (गुड्डू) सपरिवार शामिल हुए. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरवासियों के प्रति आभार जताया. मौके पर जय कुमार सिंह, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, राजधानी प्रसाद यादव, पंकज तिवारी, मुकेश पांडेय, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शौंडिक, अरविंद शौंडिक मनीष कुमार, विजय प्रसाद, रितेश प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, अरविंद कुमार, आशिष गुप्ता, मनोज प्रसाद काफी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola