एसएसबी के प्रशिक्षण शिविर का समापन, हुनरमंद बने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवा

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी के प्रशिक्षण शिविर का समापन, हुनरमंद बने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवा

एसएसबी के प्रशिक्षण शिविर का समापन, हुनरमंद बने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवा

विज्ञापन

गारू ़ जिले के सुदूरवर्ती मारोमार में एसएसबी 32वीं बटालियन के तत्वावधान में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित ””””नागरिक कल्याण कार्यक्रम”””” के तहत आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग और प्लंबरिंग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया. इसका मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. समापन समारोह में बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवा स्वावलंबी बनेंगे और अपना रोजगार शुरू कर जीवन स्तर ऊंचा उठा सकेंगे. कमांडेंट ने जोर देकर कहा कि एसएसबी ग्रामीणों की सुख-सुविधा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार लाभान्वित किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री और खेलकूद के सामान का वितरण भी किया जा रहा है. साथ ही ””””बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”””” अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, मुखिया प्रभा देवी, जयप्रकाश शर्मा, अमृत कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola