एसएसबी ने बांटी खुशियां, छात्राओं को मिली साइकिल व महिलाओं को सिलाई मशीन

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी ने बांटी खुशियां, छात्राओं को मिली साइकिल व महिलाओं को सिलाई मशीन

एसएसबी ने बांटी खुशियां, छात्राओं को मिली साइकिल व महिलाओं को सिलाई मशीन

विज्ञापन

हेरहंज ़ 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पहल पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र एफ-समवाय सेरनदाग के खपिया गांव में शनिवार को जन-कल्याणकारी गतिविधि का आयोजन किया गया. इस दौरान हेसातु व खपिया गांव की टीम के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. विजेता व उपविजेता टीम को एसएसबी की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसके अलावे चल रहे 20 दिनी सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. वहीं, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच तीन सोलर लाइट, 40 कंबल, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर दस सिलाई-मशीन, मेधावी छात्राओं को छह साइकिल तथा किसानों के बीच फार्मिंग टूल्स बांटे गये. इस संबंध में कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधि बढ़ानी है. एसएसबी ग्रामीण युवाओं व जरूरतमंद के जीवन स्तर में सकारात्मक व स्थायी बदलाव लाने का प्रयास कर रही है. इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया. आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गयी. मौके पर कमांडेंट संजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. अनिल कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, प्रभारी एफ समवाय निरीक्षक विजय पाल, थाना प्रभारी हेरहंज कृष्ण पाल सिंह पवैया, मुखिया फुलदेव सिंह, ग्राम प्रधान नासिर मियां, राहुल सिंह, विशुनदेव यादव, शिवनाथ रजक समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola