तीन सूत्री मांगों को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

प्रखंड इकाई की ओर से तीन सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन झारोटेफ के बैनरतले शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
मनिका. प्रखंड इकाई की ओर से तीन सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन झारोटेफ के बैनरतले शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीयकृत बालिका मवि के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने की. झारोटेफ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मांग के समर्थन में प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. पहली मांग अन्य राज कर्मियों की भांति शिक्षक सवर्ग को एमएसीपी का लाभ प्रदान करना, राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने एवं केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ प्रदान करना शामिल है. मौके पर कृष्णा सिंह, राजेश कुमार, नागेंद्र यादव, उदय तिवारी, बैजनाथ राम, संदीप कुमार, सत्यव्रत, विजयलाल, इंदु कुमारी, प्रीति कुमारी व वंदना कुमारी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




