दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत सामान की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिकनी ग्राम में रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और गांव के नगू उरांव (पिता-स्व जीतवाहन उरांव) की दुकान व घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
विज्ञापन
चंदवा.
थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत के सिकनी ग्राम में रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और गांव के नगू उरांव (पिता-स्व जीतवाहन उरांव) की दुकान व घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान में रखे करीब 15 हजार रुपये के सामान, दो हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. वहीं दुकान के पीछे बने घर में महिला स्वयं सहायता समूह के 40 हजार रुपये और रजिस्ट रखे बक्सा को ले गये. सोमवार की सुबह भुक्तभोगियों को घटना की जानकारी मिली. पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










