शिव की निकली बारात, झूम उठा बरवाडीह

Updated at : 27 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
शिव की निकली बारात, झूम उठा बरवाडीह

महाशिवरात्रि पर बुधवार की रात पहाड़ी शिव मंदिर में शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया. वहीं थाना परिसर स्थित मंदिर से शिव बारात निकली.

विज्ञापन

बरवाडीह. महाशिवरात्रि पर बुधवार की रात पहाड़ी शिव मंदिर में शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया. वहीं थाना परिसर स्थित मंदिर से शिव बारात निकली. गाजे-बाजे से साथ निकली बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बारात नगर भ्रमण करते हुए शक्ति महावीर मंदिर पहुंची, जहां बारातियों का पारंपरिक तरीके से मंदिर समिति के सदस्यों ने स्वागत किया. स्वागत के बाद महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के परक्षण की रस्म अदा की. वहीं मंदिर समिति की ओर से बारातियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. बाराती झूमते हुए थाना परिसर पहुंचे. वहां बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह, छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए. बारातियों के मंदिर पहुंचने के बाद थाना के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल ने पत्नी के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ के स्वागत और उनके विवाह की रस्मों को अदा किया. मौके पर जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर, बीपीओ कमलेश सिंह, सब-इंस्पेक्टर राजन अधिकारी, सअनि साबिर अंसारी, सुनील कुमार, पूर्व मुखिया हुलास सिंह, संजय सिंह, विनोद यादव, रेखा पाठक, सुधा दुबे व सबिता सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola