नहीं रहे वरीय अधिवक्ता वृंद कुमार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नहीं रहे वरीय अधिवक्ता वृंद कुमार

जिला मुख्यालय निवासी सह वरीय अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के सचिव वृंद कुमार का रांची में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय निवासी सह वरीय अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के सचिव वृंद कुमार का रांची में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही व्यवहार न्यायालय में कार्य कर रहे अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा हमने आज एक साथी को खो दिया. वृंद कुमार एक संघर्षशील व्यक्ति थे. निधन पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, सीतामनी तिर्की, असीम कुमार बाग, महेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद शौडिंक, चितरंजन प्रसाद, कुंदन प्रसाद, पंकज सिंह, अमलेश सिंह, विष्णु गुप्ता, अधिवक्ता अरुण द्विवेदी, पंकज कुमार, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सुनील कुमार, वासुदेव पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, सफदर अली, अब्दुल सलाम, संजय कुमार गुप्ता, विनीत सिन्हा, देवेंद्र द्विवेदी, वृद बिहारी प्रसाद यादव, रमन कुमार महतो व विवेक गुप्ता समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola