नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में सरहुल व ईद मिलन समारोह

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में सरहुल व ईद मिलन समारोह

प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी परिसर में प्रकृति पर्व सरहुल व ईद को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी परिसर में प्रकृति पर्व सरहुल व ईद को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की. विद्यार्थियों ने नृत्य व भाषण से सरहुल व ईद के महत्व को बताया. कहा कि सरहुल हमें प्रकृति से जुड़े रहने व उसकी रक्षा की सीख देता है. ईद हमें सादगी से रहने व समाज में एक समान बराबरी की सीख देता है. कार्यक्रम के दौरान अविराम संस्था के सचिव इंद्रजीत भारती ने विद्यार्थियों को सरहुल व ईद से संबंधित कई जानकारी दी. इससे पूर्व कॉलेज के विद्यार्थियों ने सचिव का स्वागत किया. वहीं सभी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर कई छात्र-छात्र���एं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola