गुड़िया सिन्हा को हराकर संतोष रंजन बने नगर उपाध्यक्ष

Updated at : 14 Mar 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
गुड़िया सिन्हा को हराकर संतोष रंजन बने नगर उपाध्यक्ष

गुड़िया सिन्हा को हराकर संतोष रंजन बने नगर उपाध्यक्ष

विज्ञापन

लातेहार ़ नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय के सभागार में नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद समाहरणालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास की उपस्थिति में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों संतोष रंजन तथा गुड़िया सिन्हा द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में लातेहार नगर पंचायत के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मतदान की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. मतदान प्रक्रिया के उपरांत संतोष रंजन को कुल 09 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी गुड़िया सिन्हा को 06 मत मिले. इस प्रकार संतोष रंजन तीन मतों के अंतर से विजयी रहे. अपर समाहर्ता श्री रविदास ने संतोष रंजन को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद अपर समाहर्ता ने उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मतदान के दौरान निर्वाचन से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया गया. पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई. अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने की आत्महत्या मनिका. थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत के राथाखाड़ गांव निवासी सुभाष कुमार सिंह (26) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सुभाष बीते एक वर्ष से गुजरात में रहकर काम कर रहा था. कुछ दिन पहले ही गुजरात से काम कर अपने घर वापस आया था. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक-ठाक था आत्महत्या क्यों किया कुछ पता नहीं लग पा रहा है. दूसरी घटना सिंजो पंचायत के केडी महुआ के जंगल से पेड़ से लटकता हुआ 30 वर्षीय युवक महेश सिंह का शव बरामद किया गया. इस मामले की भी जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच मे जुट गयी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola