रेलवे प्रशासन के नये आदेश के खिलाफ रनिंग कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के नये आदेश के खिलाफ रनिंग कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन

रेलवे प्रशासन के नये आदेश के खिलाफ रनिंग कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन

चंदवा़ धनबाद रेलमंडल के टोरी जंक्शन पर मंगलवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए) ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कर्मियों ने मंडल बैनर तले रेलवे द्वारा जारी संरक्षा विरोधी व अव्यावहारिक आदेशों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध मुख्य रूप से उस निर्देश के खिलाफ है, जिसमें छुट्टी या बीमारी (सीक) से लौटने वाले क्रू को मध्यरात्रि के समय फर्स्ट कॉल देकर ड्यूटी पर बुलाने का प्रावधान है. प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल सदस्य अभिनव हर्षवर्धन व शाखा अध्यक्ष अजय कुमार ने की. कर्मियों ने बताया कि आधी रात को ड्यूटी पर बुलाने का नया निर्देश रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए बेहद जोखिमपूर्ण है. पर्याप्त विश्राम के अभाव में रनिंग स्टाफ की कार्यक्षमता प्रभावित होगी, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. क्रू लॉबी के समीप जमा होकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और इस फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन से पूर्व सभा कक्ष में बैठक कर आदेश के संभावित दुष्प्रभावों पर चर्चा की गयी. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने यातायात निरीक्षक संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा. कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि यह अव्यावहारिक आदेश वापस नहीं लिया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा. मौके पर काफी संख्या में लोको व सहायक पायलट उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola