तापा पहाड़ में रन फॉर नेचर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
तापा पहाड़ में रन फॉर नेचर का आयोजन

तापा पहाड़ में रन फॉर नेचर का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार ़ विश्व पर्यटन दिवस पर जिला पर्यटन कार्यालय की ओर से तापा पहाड़ में रन फॉर नेचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ना और प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था. रन फॉर नेचर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में बालिका वर्ग से बिंदिया कुमारी तथा बालक वर्ग से ऋतिज राम और राहुल कुमार को जिला खेल सह पर्यटन के नोडल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित किया. इसके साथ तापा पहाड़ पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. इसमें स्थानीय युवाओं, पर्यावरण प्रेमियों, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार, कनीय अभियंता बीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक विवेकानंद उरांव, जलसहिया और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस अभियान ने न केवल स्थल की सुंदरता को निखारा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश भी दिया. मौके पर लातेहार टूरिज्म के डायरेक्टर गोविंद पाठक ने कहा कि तापा पहाड़ जैसे स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर सक्रिय रूप से लाना हमारी प्राथमिकता है. इस दौरान पर्यटन विशेषज्ञ अभिजीत कुमार, खेलो इंडिया क्लब के कोच कमल कुमार, डीएससी लखेश्वर मंडल और जीत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. दुर्गा वाहिनी समिति की सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महाबीर मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के दुर्गा वाहिनी सदस्यों ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया. दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. इसके बाद दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बारी-बारी से शस्त्र पूजन किया. बहनों ने पंक्तिबद्ध होकर जयघोष किया. यहां से सभी सदस्य जयघोष करते शहर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची. यहां दुर्गा पूजा समीति के अध्यक्ष रवि सिंह ने सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी के संजय तिवारी, बिपिन सिंह, उपेंद्र रंगीला, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, लालदेव गंझू के अलावे दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कंचन कुमारी, जिला सह संयोजिका स्वाति गुप्ता, विजय सिंह, हेमंत यादव, बिरेंद्र ठाकुर समेत अन्य बहनें मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola