रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है : डीसी

Updated:
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है : डीसी

रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़़ झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम में किया गया. इस दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई और सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड दौड़ को रवाना किया. मौके पर उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभायें. जिला प्रशासन लातेहार द्वारा आयोजित रन फॉर झारखंड दौड़ में काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने झारखंड @25 थीम के साथ राज्य की एकता, ऊर्जा और गौरव का संदेश दिया. यह दौड़ जिला खेल स्टेडियम मैदान से प्रारंभ होकर बाइपास रोड, चटनाही चौक होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर तक गयी और पुनः जिला खेल स्टेडियम मैदान में आकर समाप्त हुई. दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सच��न कुजूर प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय एवं बबलू गंझू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि महिला वर्ग में बसंती कुमारी प्रथम, अर्पिता कुमारी द्वितीय तथा बीवा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के बाद दोनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया. उपायुक्त ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि रन फॉर झारखंड कार्यक्रम राज्य की युवा शक्ति के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola