रेडक्रॉस का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर छह मई से

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
रेडक्रॉस का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर छह मई से

रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आगामी छह से आठ मई तक तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

लातेहार. रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आगामी छह से आठ मई तक तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार के पदाधिकारियों ने रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शिविर की रूपरेखा व अन्य गतिविधियों पर चर्चा की. उपायुक्त ने हर संंभव मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि किसी लाचार या दिव्यांग को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है. समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों में आगे आने की जरूरत है. मौके पर रेडक्रॉस के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता, स्टेट मेंबर सुशील कुमार अग्रवाल, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, सदस्य पवन कुमार व विष्णु गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola