पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रहा रिसेप्शन सह सूचना केंद्र, 24 घंटे मिल रही सुविधा

Updated:
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रहा रिसेप्शन सह सूचना केंद्र, 24 घंटे मिल रही सुविधा

पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रहा रिसेप्शन सह सूचना केंद्र, 24 घंटे मिल रही सुविधा

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रबंधन द्वारा संचालित बेतला नेशनल पार्क का ””””रिसेप्शन सह सूचना केंद्र”””” पर्यटकों के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है. पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थित यह केंद्र सैलानियों को जंगल सफारी वाहन बुकिंग, न्यू टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के आधुनिक कमरों, रेस्ट हाउस और ट्री हाउस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है. केंद्र की सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, जिसकी देखरेख के लिए तीन वनकर्मियों को तैनात किया गया है. एक क्लिक पर मिल रही सारी जानकारी : पर्यटक यहां से बेतला पार्क के साथ-साथ पूरे पलामू टाइगर रिजर्व का मानचित्र, गाइड की उपलब्धता और वन्यजीवों की आदतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यहां ऑनलाइन बुकिंग और संपर्क नंबर उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं पलामू टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है. केंद्र में कार्यरत सुहैल अंसारी ने बताया कि सैलानियों की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाता है. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी यहीं से समझायी जाती है, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ता. फसल क्षति की जानकारी के लिए वायरलेस की सुविधा : यह केंद्र केवल पर्यटकों ही नहीं, बल्कि स्थानीय किसानों के लिए भी सेतु का कार्य कर रहा है. जंगली जानवरों, विशेषकर हाथियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाये जाने पर किसान यहां आकर सूचना दे सकते हैं. केंद्र में उपलब्ध वायरलेस सुविधा के माध्यम से तत्काल संबंधित पदाधिकारियों तक रिपोर्ट भेजी जाती है, ताकि पीड़ित किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके. सक्रिय है प्रबंधन : बेतला रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि रिसेप्शन सह सूचना केंद्र का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है. यदि किसी भी सैलानी को भ्रमण के दौरान कोई असुविधा या परेशानी होती है, तो वे सीधे इस केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. प्रबंधन पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola