मतकोमा जंगल में छापा, सखुआ का बोटा जब्त

जंगल में अवैध रूप से चल रही लकड़ी की कटाई को लेकर वन विभाग ने छापामारी अभियान चलाया.
बारियातू. जंगल में अवैध रूप से चल रही लकड़ी की कटाई को लेकर वन विभाग ने छापामारी अभियान चलाया. फुलसू पंचायत के मतकोमा जंगल में सोमवार को अभियान चलाते हुए विभाग ने 21 पीस सखुआ के बोटों को जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद लकड़ी तस्करों में हड़कंप है. ज्ञात हो कि बालूमाथ वन क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही पेड़ों की कटाई की सूचना लातेहार डीएफओ को मिली थी. सूचना के बाद बालूमाथ रेंजर नंदकुमार मेहता के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. अभियान के दौरान तस्करों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गये 21 पीस सखुआ के बोटों को बरामद किया गया. प्रभारी फॉरेस्टर मंगल सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि मतकोमा जंगल में अवैध रूप से लकड़ियों की कटाई व तस्करी की जा रही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. जब्त लकड़ियों को बारियातू वन कार्यालय लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




