ePaper

वर्षों से पेंडिंग पड़े योजनाओं को अविलंब पूरा करें : उत्कर्ष गुप्ता

Updated at : 26 Aug 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
वर्षों से पेंडिंग पड़े योजनाओं को अविलंब पूरा करें : उत्कर्ष गुप्ता

वर्षों से पेंडिंग पड़े योजनाओं को अविलंब पूरा करें : उत्कर्ष गुप्ता

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में मिट्टी-मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवंर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग तथा मनरेगा की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के तहत पूर्ण-अपूर्ण कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ लाभुकों ने स्वीकृत राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है. इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लाभुकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बीडीओ महुआडांड़ ने जानकारी दी कि महुआडांड़ प्रखंड के कुछ ऐसे लाभुकों से राशि की वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभुकों तक शीघ्रता से पहुंचाया जाये. साथ ही योजनाओं के लंबित जिओ टैगिंग को शीघ्र पूरा करें. उन्होंने मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में वैसे सभी योजनाएं जो वर्षों से पेंडिंग पड़े हैं उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा संबंधित पंचायत अंतर्गत एवं लंबित पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को निर्धारित समय तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया़ उन्होंने लंबित कार्यों को 11 सितंबर तक प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी बीडीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola