चंदवा में भगवान शिव की निकली बारात

चंदवा समेत आसपास के इलाके में महाशिवरात्रि का त्योहार भक्ति व आस्था के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धालु सुबह से ही बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन थे.
चंदवा. चंदवा समेत आसपास के इलाके में महाशिवरात्रि का त्योहार भक्ति व आस्था के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धालु सुबह से ही बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन थे. बुधवार की शाम हिंदू उत्सव समिति, श्रीराम सेना शिव मंदिर बुध बाजार व गुलायची बाबा मंदिर की पहल पर भव्य शिव बारात निकली. श्रीराम सेना की ओर से निकली शिव बारात थाना टोली स्थित शिव मंदिर पहुंची. यहां बाराती मिलन के बाद बारात वापस बुध बाजार शिव मंदिर पहुंची, जहां विवाह कार्यक्रम हुआ. भगवान शिव व माता पार्वती के वेश में बच्चे काफी आकर्षक लग रहे थे. जयमाला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. बारात में बच्चे साधु संत, विभिन्न देवी-देवता, नंदी, सांप, बिच्छू, दानव, भूत-प्रेत के वेश में थे. गायत्री मंदिर के समीप हिंदू उत्सव समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया. शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संस्था व संगठन ने शिव भक्तों के बीच ठंडई, शीतल पेय का प्रबंध किया था. कार्यक्रम के दौरान सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात दिखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




