ePaper

दुष्कर्म के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 21 Dec 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

दुष्कर्म के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

विज्ञापन

चंदवा़ माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में चंदवा पुलिस ने थाना कांड संख्या 258/25 के प्राथमिक अभियुक्त शारूख उर्फ शहरूख खां पिता स्व निजाम खान (लाधूप चंदवा) के घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार का तामिला किया. चंदवा पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ अभियुक्त के घर पहुंची. आसपास के ग्रामीणों को एकत्र डुगडुगी बजाकर घर के समीप इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने बताया कि उक्त मामला नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म से जुड़ा है. मामले में अभियुक्त शारूख उर्फ शहरूख खां के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक उपस्थित नहीं हुआ है. न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गयी है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें, ताकि आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके. जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम : नीलम देवी

चंदवा़ चंदवा पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी व सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत शाह उर्फ बंटी ने रविवार को चंदवा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गेरुआगढ़ा, अंबेडकर नगर व आसपास टोले में गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों के लिए कंबल राहत लेकर आयी है. पंसस नीलम देवी ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और उसकी सेवा करना ईश्वरीय कार्य के समान है. हमें मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में शीतलहरी का प्रकोप जारी है. गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इंद्रजीत शाह ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल मिलने से गरीब-असहाय को काफी मदद मिलेगी. कंबल पाकर वृद्धों और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी. कंबल वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola