करीब 20 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
करीब 20 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

करीब 20 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

विज्ञापन

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने बालूभांग पंचायत अंतर्गत डाकादीरी गांव के जंगली क्षेत्र में करीब 20 एकड़ वन व गैर-मजरूआ भूमि में लगे पोस्ते की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को बालूभांग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने नेतृत्व में टीम का गठन कर चिह्नित स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान वन क्षेत्र व गैरमजरूआ भूमि में लगी पोस्ते की पौधों को ट्रैक्टर की मदद से रौंदकर नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त खेती में तस्कर व किन लोगों का सहयोग रहा, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से नशीली खेती व इससे जुड़े लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है. जानकारी देनेवालों का नाम गुप्त रखकर कार्रवाई की बात कही है. अभियान में एसआइ जितेंद्र कुमार, अनुप कुमार, एएसआइ छोटू पाण्डा समेत काफी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola