विद्यालय की स्थापना दिवस पर कवि सम्मलेन

Updated at : 05 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की स्थापना दिवस पर कवि सम्मलेन

प्रखंड के सिंजो अंबाटोली में रामसुंदर सिंह मध्य विद्यालय का छठा स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन

मनिका. प्रखंड के सिंजो अंबाटोली में रामसुंदर सिंह मध्य विद्यालय का छठा स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले रामसुंदर सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कविता एवं गीत की प्रस्तुति की गयी. कवि मीत जरमसतपुरी ने अपनी कविता में कहा की सुनो सुनाओ सरदारों को कब कब 12 बजते हैं..भीड़ पड़ी जब देश धर्म पर तब तब 12 बजते हैं. कवि हरिवंश प्रभात, विजय प्रसाद शुक्ल, विजय शंकर मिश्र, रमेश कुमार सिंह, उमेश पाठक रेनू, अनुज कुमार पाठक, अंजलि कुमार दुबे, मनीष मिश्र नंदन, प्रियरंजन पाठक समर्पण, रीना प्रेम दुबे व जया लक्ष्मी ने भी अपनी-अपनी कविता से लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा की शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकार है. शिक्षा की बदौलत ही मनुष्य अपनी पहचान बना सकता है. संचालन लव कुमार दुबे ने किया. मौके भाजपा प्रदेश कार्यसमिति राजधानी प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाठक, भाजपा नेता महेश सिंह, अमलेश सिंह, वंशी यादव, मनदीप कुमार, अमरदीप कुमार, संदीप उरांव, रजत कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, सतीश दुबे बबलू, राजाराम सिंह, दरोगी यादव, सुमंत यादव, ननदेव सिंह व उषा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola