पृथ्वी दिवस पर ली पेड़-पौधों के संरक्षण की शपथ

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर ली पेड़-पौधों के संरक्षण की शपथ

प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय काली, माल्हन, ढोंटी व डुमारो में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय काली, माल्हन, ढोंटी व डुमारो में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने पेड़-पौधों की साफ-सफाई की और पौधरोपण किया. इस दौरान चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. बच्चों ने पेड़-पौधों व पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली. पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संकुल साधनसेवी विकास कुमार की मदद से एक बार कोड बनाया. संकुल साधनसेवी विकास कुमार ने बताया कि बार कोड में संबंधित पेड़-पौधों की जानकारी मिलेगी. बच्चे पेड़-पौधे की संपूर्ण जानकारी के लिए पौधों के पास लगाए गये बार कोड को स्कैन करेंगे. इसके माध्यम से उस पौधों की पूरी जानकारी मिलेगी. संकुलाधीन सभी विद्यालयों में 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है. संकुल संसाधन केंद्र काली में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण व पेड़-पैधों के संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं में शपथ भी लिया. मौके पर कई विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola