छिपादोहर थाना में शांति समिति की बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
छिपादोहर थाना में शांति समिति की बैठक

प्रखंड छिपादोहर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ ‎मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एसडीपीओ भरत राम ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ होली‎ मनाने की अपील की.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड छिपादोहर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ ‎मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एसडीपीओ भरत राम ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ होली‎ मनाने की अपील की. उन्होंने होली पर्व पर आपसी विवाद से बचने की बात कही. थाना प्रभारी‎ धीरज कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी ‎समुदाय की भावनाओं को ठेस नही पहुंचे, इसका ध्यान‎ सभी को रखना है. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. होली में ‎अश्लीलता फैलाने से बचें. डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध ‎रहेगा. बैठक के बाद लोगों ने‎ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. बैठक‎ में राजू प्रसाद, श्रवण सिंह, दीपक प्रसाद, नरेश सिंह, ‎शत्रुध्न सिंह व जुगल सोनी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola