पलाश के रंगों से महकी धरा, बाजार में होली की धूम, बुधवार को मनेगी होली

Updated:
विज्ञापन
पलाश के रंगों से महकी धरा, बाजार में होली की धूम, बुधवार को मनेगी होली

पलाश के रंगों से महकी धरा, बाजार में होली की धूम, बुधवार को मनेगी होली

विज्ञापन

लातेहार ़ होली के त्योहार को लेकर पूरे जिले में उत्सव का माहौल है. प्रकृति ने जहां सेमल और पलाश के लाल-नारंगी फूलों से धरती को सजा दिया है, वहीं शहर के बाजार भी रंगों और उमंगों से सराबोर हो गये हैं. मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न प्रखंडों के चौक-चौराहों तक अस्थायी दुकानों की भरमार है, जहां पिचकारी, अबीर-गुलाल, मुखौटे और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. बाजार में सज गयी रंग-बिरंगी दुकानें : पुराना बस स्टैंड के कारोबारी संजय प्रसाद और कन्हाई प्रसाद ने बताया कि इस बार बाजार में 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की आकर्षक पिचकारियां उपलब्ध हैं. साथ ही केसरिया टोपी, पगड़ी और विभिन्न प्रकार के मुखौटों की भी काफी मांग है. कपड़ा दुकानों में कुर्ते-पायजामे का नया कलेक्शन मौजूद है. वहीं, मिठाई की दुकानों में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा होटलों और ढाबों में खाने की गुणवत्ता की लगातार जांच की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध मिठाई मिल सके. उल्लेखनीय है कि प्रशासन की सख्ती के कारण इस बार बम-पटाखों की दुकानों में कमी देखी जा रही है. पिछले वर्ष बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर हुई छापेमारी के बाद से ही कारोबारी सतर्क हैं. सबसे अधिक उत्साह बच्चों में है, जो होली के हर सामान की खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. बुधवार को मनेगी होली, सोमवार को होगा होलिका दहन : होली पर्व को लेकर इस बार तिथियों को लेकर विशेष स्थिति है. ज्योतिषाचार्य संतोष मिश्र ने बताया कि सोमवार को होलिका दहन होगा. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 12:50 बजे से ग्रहण का सूतक लग रहा है, जिसका प्रभाव मंगलवार की शाम तक रहेगा. इस कारण इस वर्ष होली का मुख्य त्योहार बुधवार को मनाया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola