जिंदा रेड सैंड बोआ सांप और पेंगोलिन के शल्क के साथ तीन अपराधी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिंदा रेड सैंड बोआ सांप और पेंगोलिन के शल्क के साथ तीन अपराधी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

विज्ञापन

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) समेत आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी के खिलाफ वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ब्यूरो की टीम ने शनिवार एक मार्च के शाम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह का जाल झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है. छापेमारी में दुर्लभ प्रजाति के जीव बरामद : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एसटीएफ और उच्चाधिकारियों को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने चुनार रेंज के अंतर्गत बैकुंठपुर, नारायणपुर और मिर्जापुर में दबिश दी. इस दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार व तस्करी के आरोप में तीन अपराधियों को दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर (अदलहाड थाना) के कुंडाडीह निवासी रामप्रकाश पाठक, पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के अजहरूद्दीन अहमद और वाराणसी (आदमपुर थाना क्षेत्र) के उमर फारूख के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान टीम ने 860 ग्राम का एक जीवित रेड सेंड बोआ सांप, 1.8 किलोग्राम पैंगोलिन शल्क (स्केल) के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त होने वाले केमिकल और इंजेक्शन बरामद किये हैं. रामप्रकाश पाठक के घर से संचालित हो रहा था अवैध धंधा : वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामप्रकाश पाठक के घर पर तस्करी के लिए वन्यजीवों को लाया गया है. इसी इनपुट के आधार पर की गयी छापेमारी में यह सफलता मिली. इस संयुक्त कार्रवाई में डब्ल्यूसीसीबी के सदस्यों के अलावा चुनार रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद शेखर, वन रक्षी कांता प्रसाद पाल, संदीप कुमार यादव और निरीक्षक पुनीत परिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola