सरहुल को लेकर पड़हा आदिवासी समिति की बैठक

प्रखंड मुख्यालय के नचना गांव स्थित सरना भवन में सोमवार को सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर पड़हा आदिवासी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर उरांव ने की.
बारियातू. प्रखंड मुख्यालय के नचना गांव स्थित सरना भवन में सोमवार को सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर पड़हा आदिवासी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर उरांव ने की. बैठक में एक अप्रैल को प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ मनाने की बात कही गयी. पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव ने कहा कि सरहुल के आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास जारी है. पर्व में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो, इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा. बैठक में तय किया गया कि रविवार 16 मार्च को प्रखंड स्तरीय बैठक कर संचालन समिति का गठन किया जायेगा. बैठक में सरहुल पर्व की तैयारियों व व्यवस्था को अंतिम रूप दिये जायेंगे. अध्यक्षता कर रहे श्री उरांव ने समाज के प्रबुद्ध व पंचायत प्रतिनिधियों से अगली बैठक में भाग लेने का अपील की. मौके पर महावीर उरांव, रवींद्र उरांव, अर्जुन उरांव, जगदीश उरांव, बालकेश उरांव, बालेश्वर उरांव, राजकिशोर उरांव, नरेश उरांव, वकील उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










