ePaper

जन शिकायत निवारण का आयोजन

Updated at : 16 May 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
जन शिकायत निवारण का आयोजन

जिला समाहरणालय मे शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय मे शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं एवं समाधान का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में जमीन विवाद, रोजगार, अबुआ आवास से संबंधित आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola