ePaper

जिला स्तरीय स्कूल रूआर कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 24 Apr 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्कूल रूआर कार्यशाला का आयोजन

जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को जिला स्तरीय स्कूल रूआर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को जिला स्तरीय स्कूल रूआर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य छह से 18 वर्ग आयु के सभी बच्चों का विद्यालय की शिक्षा पूर्ण कराना है. विगत वर्षाें में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं 6-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है. साथ ही 6-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का संपादन किया जाना है. इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर अभियान स्कूल रुआर-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अभियान 25 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा. बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना आवश्यक है. इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. अभियान की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की बेहतर भागीदारी की आवश्यकता है. कार्यशाला के बाद अभियान के शत प्रतिशत प्रचार-प्रसार हेतु शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहु समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola