वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

जिला अंतर्गत डेमू पंचायत भवन में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया.
लातेहार. जिला अंतर्गत डेमू पंचायत भवन में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया. सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी अगरगति इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड को-ऑर्डिनेटर सच्चिदानंद लकड़ा, सेंटर ट्रेनर धर्मदेव उरांव, भारतीय स्टेट बैंक के एसएलसी विनोद कुमार, राज्य ग्रामीण बैंक एफएलसी मुन्नी कुमारी, जेएसपीएलएस बीपीएम आलोक कुमार, सुजीत कुमार व डेमू पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी उपस्थित थे. कार्यक्रम में उदगमी दीदीयों के साथ बचत करने, खाता के प्रकार, छोटी बचत, घरेलू बजट, मानसिक बचत, ऋण लेकर सही समय में वापस करने समेत साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गयी. इस दौरान ऋण लेकर स्वाबलंबी बननेवाली दीदीयों को ग्रामीण बैंक की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




