दुर्गा पूजा व विजयादशमी को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा पूजा व विजयादशमी को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

दुर्गा पूजा व विजयादशमी को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन

चंदवा़ दुर्गा पूजा व विजयादशमी के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने चंदवा प्रखंड में विभिन्न पूजा पंडाल व मां उग्रतारा देवी के प्राचीन मंदिर का जायजा लिया. यहां मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों से भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, पुरुष व महिलाओं के लिए मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग समेत अन्य व्यवस्था पर जानकारी ली. कई निर्देश भी दिये. पुजारी अश्विनी मिश्रा ने सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की. इसके पूर्व अधिकारीद्वय चंदवा खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया. समिति के सदस्यों से सुरक्षा, भीड़-नियंत्रण, अग्निशमन, प्रकाश व्यवस्था व पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की बात कही. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे व पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने व सौहार्द बनाये रखने की अपील भी की. निरीक्षण के दौरान एसडीओ अजय कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. बेतला में दुर्गा पूजा को लेकर कलशयात्रा निकाली बेतला. दुर्गा पूजा को लेकर बेतला क्षेत्र के विभिन्न पंडालों से कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान ओम काली जय मां दुर्गा के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. कुटमू पूजा पांडाल में पुरोहित बच्चन पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश ���ात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुल्ही नाला पहुंचे. यहां से जल उठाकर पुन: पंडाल परिसर पहुंचे. वहीं, बारीडीह से निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु केचकी के कोयल औरंगा नदी पहुंचे जहां से जल का उठाव किया. वहीं, पोखरी, कोलपुरवा, पोखरी खुर्द सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालु औरंगा नदी से जल उठाया. इसके बाद विभिन्न पंडालों में कलश स्थापित की गयी. पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola