जमीन की फर्जीवाड़ा के मामले में एक को जेल

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

जमीन की फर्जीवाड़ा के मामले में एक को जेल

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार). लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को लातेहार मंडल कारा भेज दिया. आरोपी रांची के बीआइटी मेसरा निवासी सुरेश कुमार उर्फ अजय कुमार (पिता-रइबु महतो) है. पुलिस के अनुसार मामला चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत में एनएच-75 के किनारे करीब 14 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से बिक्री से जुड़ा है. राहुल कुमार के आवेदन पर चंदवा थाना में कांड संख्या 141/23 दर्ज हुआ था. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेेजे गये जेल

बारियातू. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 5/23 का प्राथमिक अभियुक्त उमेश यादव और कांड संख्या 3/26 का अभियुक्त सुरेश यादव (दोनों पिता स्व समोधी यादव) बालूभांग पंचायत के इंदुआ गांव स्थित घर में छिपे हैं. सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इंदुआ गांव में छापामारी की. इस दौरान पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा. पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. छापामारी में एसआइ जितेंद्र कुमार, एएसआइ छोटू पाण्डा व पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola