ओझागुणी के आरोप में की गयी थी वृद्ध की हत्या, एक गिरफ्तार

ओझागुणी के आरोप में की गयी थी वृद्ध की हत्या, एक गिरफ्तार
हेरहंज ़ खैराटांड़ निवासी वृद्ध जगेश्वर उरांव उर्फ जलेश्वर उरांव की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. खैराटांड़ निवासी बीरेंद्र उरांव पिता रामविलास उरांव को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. जगेश्वर उरांव उर्फ जलेश्वर उरांव की हत्या ओझागुणी के आरोप में की गयी थी. थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया कि मंगलवार की शाम वृद्ध गांव की ओर पशु को खोलने गये थे. इसी दौरान बीरेंद्र ने टांगी व पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी थी. बुधवार को परिजनों ने उसका शव बरामद किया था. बताया कि हेरहंज थाना में थाना कांड संख्या 39/25 दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी. इस क्रम में बीरेंद्र उरांव ने पूछताछ के क्रम में ओझागुणी के शक पर वृद्ध की हत्या की बात स्वीकार कर ली. बरामद साक्ष्य टांगी, खून लगा पत्थर व आरोपी का खून लगा कपड़ा भी बरामद कर लिया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. जांच टीम में थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के अलावे पुअनि जयप्रकाश शर्मा, सअनि सुबोध सिंह, मोहन लाल सिंह, मिथिलेश पासवान समेत सशस्त्र बल शामिल थे. करंट लगने से वृद्धा घायल बालूमाथ़ बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव में गुरुवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार कस्तूरी मसोमात (66 वर्ष) पिता सुकेश्वर राम (ग्राम साल्वे, बारियातू) के घर में बिजली के वायरिंग का काम हो रहा था. इसी दौरान नंगे तार में स्पर्श हो जाने के कारण वृद्धा करंट की चपेट में आ गयी. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल वृद्धा को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




