लातेहार से नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए लातेहार के नौ वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी को बधाई दी।

विज्ञापन

लातेहार. 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम की भागीदारी के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में लातेहार डे बोर्डिंग बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रशिक्षण केंद्र के कुल नौ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है.

विज्ञापन

बालिका वर्ग में सबसे अधिक चयन

इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में तनुप्रिया कुजूर, अंडर-14 बालक में अनुराग कुमार, अंडर-17 बालिका वर्ग में सबसे अधिक छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसमें रुचि कुमारी, अनुराधा कुमारी, रजनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, सुहानी परवीन, प्रियांशी सोनी तथा अंडर-19 आयु वर्ग बालक वर्ग में विवेक कुमार का चयन किया गया है.

ये भी पढ़ें: नगर पंचायत लातेहार में चला ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान, तीन दुकानें सील

खेल पदाधिकारी ने दी शुभकामना

लातेहार के नौ खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लातेहार जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola