ePaper

नेतरहाट हिल मैराथन आज, कोयल व्यू प्वाइंट से मैगनोलिया सनसेट तक दौड़ेंगे धावक

Updated at : 24 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
नेतरहाट हिल मैराथन आज, कोयल व्यू प्वाइंट से मैगनोलिया सनसेट तक दौड़ेंगे धावक

नेतरहाट हिल मैराथन आज, कोयल व्यू प्वाइंट से मैगनोलिया सनसेट तक दौड़ेंगे धावक

विज्ञापन

लातेहार ़ नेशनल टूरिज्म डे (25 जनवरी) के अवसर पर लातेहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में रविवार को ””””नेतरहाट हिल मैराथन”””” का भव्य आयोजन किया जा रहा है. रियल स्पोर्ट्स इंडिया कोलकाता द्वारा पर्यटन विभाग, झारखंड के सहयोग से आयोजित यह मैराथन सुबह पांच बजे नेतरहाट के कोयल व्यू प्वाइंट से शुरू होगी. धावक यहां से मैगनोलिया सनसेट प्वाइंट तक जायेंगे और पुनः कोयल व्यू प्वाइंट लौटकर दौड़ पूरी करेंगे. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ नेतरहाट के पर्यटन को राष्ट्रीय मानचित्र पर नयी पहचान दिलाना है. प्रशासन ने कसी कमर, मेडिकल टीम व सुरक्षा बल रहेंगे तैनात : मैराथन के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है. डीसी के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी अनिमेश त्रिपाठी विभिन्न खेल संघों के साथ समन्वय बनाकर खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं. वहीं, शिक्षा विभाग को स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रेरित करने का जिम्मा सौंपा गया है. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए एसडीओ महुआडांड़ को कमान सौंपी गयी है, जबकि किसी भी आपात स्थिति के लिए सिविल सर्जन को एंबुलेंस और मेडिकल टीम के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया गया है. डीसी ने की भागीदारी की अपील : उपायुक्त ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से इस मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है, बल्कि नेतरहाट के नैसर्गिक सौंदर्य को भी बढ़ावा मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola