स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 9:55 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के बरियातू खालसा ग्राम की एक गर्भवती महिला को मंगलवार देर रात प्रसव संबंधी आवश्यकता के कारण ममता वाहन की जरूरत पड़ी, लेकिन तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं हो सका. मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल ममता वाहन उपलब्ध कराकर गर्भवती महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी. घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में आमजन को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाये. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में कार्यरत सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपलब्ध वाहनों के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आम नागरिक आसानी से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकें. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आमजनों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर कोताही पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola