बनहर्दी कोयला परियोजना ने शुरू की मोबाइल मेडिकल यूनिट

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 10:08 PM

विज्ञापन

बनहर्दी कोयला परियोजना ने शुरू की मोबाइल मेडिकल यूनिट

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बनहर्दी कोयला खनन परियोजना ने बड़ी पहल की है. परियोजना द्वारा अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने इस मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सहगल तथा बनहर्दी परियोजना के महाप्रबंधक एनके मलिक उपस्थित थे. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके गांव के समीप ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूर इलाकों तक सुनिश्चित होगी. पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिट नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेगी. यह पहल क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित होगी. मौके पर पीवीयूएनएल के शिप्रा रानी, विजय केजरीवाल, नवदीप झा, एम चंद्सेरगर, असीम मिश्रा और आरबी सिंह समेत कई कर्मी मौजूद थे. रेलवे कॉलोनी में जल संकट, टैंकरों से की जा रही है जलापूर्ति

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी के रेलकर्मी और उनके परिजन इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं. कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित पंपूकल जलापूर्ति योजना नदी के जलस्तर में भारी गिरावट के कारण प्रभावित हो गयी है. इस वजह से रेल क्वार्टरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय रेल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत प्रतिदिन आठ से 10 टैंकरों के माध्यम से कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में पानी भेजा जा रहा है. इसके अलावा क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है ताकि कर्मियों को राहत मिल सके. इस संबंध में वरीय अनुभाग अभियंता पीएम गुप्ता ने बताया कि रेलवे क्वार्टरों में उत्पन्न पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम किये गये हैं. नियमित रूप से टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola