कार्यालय में भौतिक सत्यापन करने का घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने किया विरोध
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 9:58 PM
कार्यालय में भौतिक सत्यापन करने का घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने किया विरोध
चंदवा़ श्री राम भारत गैस एजेंसी की पहल पर इन दिनों घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनिवार्य सुरक्षा निरीक्षण व बीमा के नाम पर भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. इसके लिये उपभोक्ताओं से 236 रुपये लिये जा रहे है. बुधवार को कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से कार्यालय में बैठकर 236 रुपये लिये जा रहे है. उपभोक्ताओं की माने तो पैसे ले रहे कर्मी स्पष्ट कह रहे हैं कि अगर गैस सिलेंडर चाहिए तो यह जांच संबंधी पर्ची कटाना अनिवार्य है. मजबूरी में उपभोक्ता यह पर्ची कटवा रहे है. उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि अगर यह सुरक्षा जांच से संबंधित है तो यह घर में गैस कनेक्शन के समीप भौतिक सत्यापन होना चाहिए था. एजेंसी अपनी मनमानी कर रही है. इस संबंध में एजेंसी के लोगों ने बताया कि यह बीपीसीएल से जुड़ा प्रावधान है. सुरक्षा कारणों को लेकर हर पांच वर्ष में गैस उपभोक्ताओं का सत्यापन जरूरी है. एसडीओ ने किया बूथ का भौतिक सत्यापन
लातेहार. अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बुधवार को लातेहार विधानसभा के अंतर्गत रेशनलाइजेशन के उपरांत बनने वाले नये बूथ का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान बुनियादी विद्यालय धर्मपुर में कार्यरत बीएलओ पूजा देवी एवं प्रमिला देवी से मैपिंग से संबंधित प्रश्न पूछे और बीएलओ के जवाब से संतुष्ट दिखे. उन्होंने कहा कि आगामी एसआइआर शुरू होने के पहले सभी बीएलओ अपनी तैयारी पूरी कर लें और प्रयास करें कि ज्यादा मैपिंग हो जाये. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा समस्या बताने पर समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर नगर पंचायत के बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल कुमार व एसडीओ कार्यालय के निर्वाचन ऑपरेटर राजू कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










