नगर पंचायत ने किया अर्द्धविक्षिप्त महिला का रेस्क्यू, चकमा दे कर भागी

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत ने किया अर्द्धविक्षिप्त महिला का रेस्क्यू, चकमा दे कर भागी

नगर पंचायत ने किया अर्द्धविक्षिप्त महिला का रेस्क्यू, चकमा दे कर भागी

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के लोग इन दिनों एक अर्द्धविक्षिप्त महिला से खासे परेशान हैं. यह महिला किसी भी घर, दुकान या प्रतिष्ठान में घुसकर सामान तितर-बितर कर देती है और कभी-कभी लोगों से दुर्व्यवहार भी करती है. पूजा समितियां और पंडाल संचालक इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं. शनिवार की सुबह इसने काली मंदिर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान किया. इससे पहले शुक्रवार की शाम यह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य पूजा स्थल पर पहुंच गयी थी, जिससे लोग सहम गये. स्थिति से तंग आकर शनिवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उपायुक्त, एसपी, एसडीओ, नगर पंचायत और सदर थाना को इसकी जानकारी दी. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिये. इसके बाद नगर प्रबंधक डॉ आनंद कुमार दांगी ने शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक के पास उस महिला को रेस्क्यू किया. स्थानीय लोगों से पता चला कि महिला का घर सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में है और उसके परिजन भी वहीं रहते हैं. नगर पंचायत कर्मियों ने उसे सदर अस्पताल की एंबुलेंस से तरवाडीह भेजने की कोशिश की. बड़ी मुश्किल से उसे एंबुलेंस में सवार कराया गया, लेकिन नवरंग चौक के पास उसने खिड़की खोलकर भागने की कोशिश की और रेलवे स्टेशन की ओर निकल गयी. डाॅ दांगी ने तरवाडीह में उसके मुहल्ले के वार्ड सदस्य और परिजनों से इस महिला को रिनपास में भर्ती कराने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola