मुस्लिम धर्मावलंबियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तिलैयाटांड़ स्थित मस्जिद के समीप मुस्लिम यूथ कमेटी के बैनरतले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

चंदवा. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तिलैयाटांड़ स्थित मस्जिद के समीप मुस्लिम यूथ कमेटी के बैनरतले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया. विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आतंकी हमले की निंदा की. वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद, धर्म के नाम पर दहशतगर्दी बंद करो, आतंकवाद मुर्दाबाद..आदि नारे लगा रहे थे. कमेटी के डॉ शम्स रजा ने कहा कि यह हमला देश की एकता व अखंडता को कमजोर करने की साजिश है. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. पूर्व उपप्रमुख हाजी फिरोज अहमद ने कहा कि यह हमला पर्यटकों पर नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता पर हुआ है. आतंकवाद के खिलाफ सरकार लड़ाई को तेज करें. आतंकियों को कड़ी सजा देने का प्रावधान करे. झामुमो के नौशाद अंसारी ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की. कहा कि यह हमला कश्मीर की शांति को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. पाकिस्तान को इसका करारा जवाब देने की जरूरत है. मौके पर मो इरशाद, वहाजुल हक, तबारक, सादिक, शमशेर आलम, सोनू, गुड्डू खान, आदिल समेत बड़ी संख्या में यूथ कमेटी के सदस्य समेत मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola