लगातार बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त, दो परिवार हुए बेघर

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त, दो परिवार हुए बेघर

लगातार बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त, दो परिवार हुए बेघर

विज्ञापन

बारियातू़ पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण प्रखंड के साल्वे पंचायत अंतर्गत अलखडीहा टोला में शुक्रवार की रात दो परिवारों का मिट्टी का खपरैल घर अचानक भरभरा कर गिर गया. गनीमत रही कि हादसे में दोनों परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. पीड़ित मजदूर सुखमणी देवी पति राजू उरांव और मंजू देवी पति राजेंद्र उरांव ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे वे सभी घर में सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनायी दी तो उन्हें लगा कि शायद हाथी आ गया है. किसी तरह सभी लोग घर से बाहर निकले और कुछ ही देर में पूरी दीवार ढह गयी. इसके बाद ग्रामीणों को जगाया गया और परिवार ने रात किसी दूसरे के घर में गुजारी. घर गिरने से भीतर रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, चौकी समेत सभी सामान मलबे में दब गये. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया राजीव भगत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन से आपदा राहत मद के तहत तत्काल सहायता की अनुशंसा की जायेगी. मुखिया की पहल पर स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था की गयी. बीडीओ अमित कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है. वहीं, अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने कहा कि नियम संगत मुआवजा दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola