परिवार की मजबूत थीम को लेकर मूवी डे का आयोजन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 10:07 PM

विज्ञापन

परिवार की मजबूत थीम को लेकर मूवी डे का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार ़स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में परिवार के साथ आनंद की अनुभूति और परिवार की मजबूत थीम पर मूवी डे का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि आज की आधुनिकता की दौड़ में परिवार के सदस्य अलग-थलग हो रहे हैं और एकजुटता समाप्त हो रही है. इसी कमी को दूर करने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से परिवारों को एक साथ आनंद का अवसर दिया गया. विद्यालय के श्री कृष्ण चंद्र गांधी वातानुकूलित ऑडिटोरियम में कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ स्टुअर्ट लिटिल फिल्म का लुत्फ उठाया. मूवी के लिए विद्यालय को शहरों के आधुनिक थिएटर की तरह सजाया गया था, जहां टिकट बुकिंग काउंटर से लेकर कैंटीन तक की विशेष व्यवस्था थी. आयोजन को लेकर अभिभावक सोनम कुमारी, खुशबू, भानु प्रिया, सपना कुमारी, अनिता कुमारी, सुप्रिया रागनी, खुशबू पांडे, रंजन कुमार व अन्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में मनोरंजन के साथ पारिवारिक संस्कारों की नींव मजबूत होगी. कुछ भावुक अभिभावकों ने कहा कि इस व्यवस्था ने लातेहार के पुराने मानमती चित्र मंदिर और सोनम टॉकीज के दौर की यादें ताजा कर दीं. मौके पर शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, सह प्रमुख शिल्पा कुमारी, नीलम अंबस्टा, पूनम कुमारी, शशिकांत पांडेय, लाल बहादुर राम, सलमान होजाइसा, नीलम कुमारी, रुबी कुमारी समेत कई अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola