विधायक अपने क्षेत्र में लगायेंगे शिविर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विधायक अपने क्षेत्र में लगायेंगे शिविर

लातेहार विधायक प्रकाश राम ने जन समस्याओं के निराकरण को लेकर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार विधायक प्रकाश राम ने जन समस्याओं के निराकरण को लेकर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर विधायक ने उपायुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने शिविर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. लातेहार विधानसभा क्षेत्र के चंदवा प्रखंड में 26 एवं 27 अप्रैल को पंचायत का परिभ्रमण किया जायेगा. 28 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्ण 11 बजे से शिविर लगेगा. तीन-चार मई को लातेहार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का परिभ्रमण एवं पांच मई को प्रखंड कार्यालय में शिविर, 10 एवं 11 मई को हेरहंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का परिभ्रमण एवं 12 मई को प्रखंड कार्यालय में शिविर तथा 14 एवं 15 मई को बारियातू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का परिभ्रमण एवं 16 मई प्रखंड कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola