ज्यादा से ज्यादा वादों को चिह्नित कर सुलह-समझौता से वादों का निष्पादन करें

Updated:
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा वादों को चिह्नित कर सुलह-समझौता से वादों का निष्पादन करें

ज्यादा से ज्यादा वादों को चिह्नित कर सुलह-समझौता से वादों का निष्पादन करें

विज्ञापन

लातेहार ़ नालसा तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन, व्यवहार न्यायालय लातेहार के मध्यस्थता केंद्र में किया जायेगा. इसे सफल बनाने की तैयारी न्यायालय में जोर-शोर से चल रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने जिला के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा वादों को चिह्नित करें एवं सुलह-समझौता के माध्यम से वादों के निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभायें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चिह्नित किये गये वादों में वादकारियों को नोटिस भेजे. वादकारियों के उपस्थित होते ही यथाशीध्र मध्यस्थता के लिए बात करें. श्री सिंह ने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले विशेष मध्यस्थता अभियान में सड़क दुर्घटना वाद, पारिवारिक वाद, चेक बाउंस केस, व्यावसायिक विवाद केस, सर्विस मैटर, सुलहनीय क्रिमिनल केस, कंज्यूमर वाद, ऋण रिकवरी वाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वाद, बंटवारा से संबंधित वाद सहित अन्य सिविल वादों का निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वादों के निष्पादन में लातेहार जिला को अव्वल बनाना है और यह सबके सहयोग से ही संभव है. उन्होंने कहा कि कई वाद ऐसे भी होते हैं जो सुलह- समझौता के माध्यम से निष्पादित हो सकते हैं. लेकिन इसके लिए वादकारियों को थोड़ा समझाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि खासकर सिविल वादों में सुलह- समझौता से बेहतर परिणाम और कुछ नहीं है. बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी सहित न्यायालय कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola